Trusted Source Image

UPSSSC Steno Final Answer Key: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की 2023 और 2024 परीक्षा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 08:45 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार यूपी आशुलिपिक अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023 और विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के तहत आशुलिपिक (Stenographer) मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार यूपी स्टेनो आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम तैयार किया जाएगा।

UPSSSC Stenographer Main Exam 2023: स्टेनो मुख्य परीक्षा 2023

उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। यूपी स्टेनो प्रोविजनल आंसर की 2023 17 नवंबर, 2025 को उपलब्ध करा दी गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक 19 नवंबर, 2025 को सक्रिय की गई थी।

Also readUPSSSC Final Answer Key 2023: यूपीएसएसएससी ड्राफ्ट्समैन कार्टोग्राफर अंतिम उत्तर कुंजी जारी, करें डाउनलोड

UPSSSC Stenographer Main Exam 2024: स्टेनो मुख्य परीक्षा 2024

यूपी आशुलिपिक भर्ती 2024 के लिए 20 जनवरी, 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 22 जनवरी को जारी की गई थी। लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक 22 जनवरी, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यूपी स्टेनोग्राफर प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Stenographer Final Answer Key: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी स्टेनो रिवाइज्ड आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर विजिट करें।
  • स्टेनोग्राफर आंसर की 2023/24 पर क्लिक करें।
  • संशोधित उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications