UKPSC RO ARO 2024 Admit Card: यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 04:41 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (लेखा)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) भर्ती 2024 के तहत टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर नॉलेज परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। 13 मार्च, 2026 को घोषित उत्तराखंड आरओ/ एआरओ 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम में सफल कैंडिडेट टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 3 व 4 सितंबर, 2025 को कराई गई थी।
UKPSC RO/ARO Typing Test Schedule: टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल
हिंदी टाइपिंग (अनिवार्य) तथा अंग्रेजी टाइपिंग (वैकल्पिक) परीक्षा तथा कंप्यूटर नॉलेज परीक्षा का शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकेंगे:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा केंद्र | प्रश्न-पत्र | सत्र/समय |
|---|---|---|---|
|
19 मई, 2026
(मंगलवार) |
ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार | कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग (अनिवार्य) व अंग्रेजी टाइपिंग (वैकल्पिक) |
प्रथम सत्र -
सुबह 11 बजे से हिंदी टाइपिंग तथा दोपहर 12 बजे से अंग्रेजी टाइपिंग |
|
Computer Operation-Practical Examination (Qualifying Nature) |
द्वितीय सत्र -
दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक |
Also read UKPSC Exam Calendar 2026-27: यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा के प्रथम सत्र में हिंदी टाइपिंग और अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा के लिए 10-10 मिनट का समय निर्धारित है। द्वितीय सत्र में Computer Operation-Practical Exam की अवधि 1 घंटे होगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ अथवा माउस जैसे उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।”
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से आधा घंटे पहले पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट तथा कंप्यूटर नॉलेज परीक्षा संबंधित दिशानिर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
UKPSC RO/ARO Typing Test Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक psc.uk.gov.in/candidate-corner/admitcards पर जाएं।
- ‘आरओ/एआरओ एग्जाम 2024 - टाइपिंग टेस्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उत्तराखंड आरओ एआरओ हाल टिकट जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम