UKPSC RO,ARO Prelims Exam: यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 01:04 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है, जिसमें दो पेपर होते हैं। पेपर सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी पर आधारित होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 बुधवार, 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है, जिसमें दो पेपर होते हैं। पेपर सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी पर आधारित होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
UKPSC RO ARO Prelims: परीक्षा पैटर्न
यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। पेपर 1 में 140 प्रश्न और पेपर 2 में 60 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
UKPSC RO ARO Prelims: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा।
- अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, लेट आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर निर्धारित स्थान पर रोल नंबर ही लिखना होगा।
- यदि कोई अभ्यर्थी अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग करता है तो रोल नंबर को कवर पेज के ऊपरी दाएं कोने पर लिखना होगा।
- अभ्यर्थियों को दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र हल करना होगा।
- यदि निर्धारित संख्या से अधिक प्रश्न हल किए गए हैं तो केवल प्रारम्भ से निर्धारित संख्या तक हल किए गए प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जायेगा तथा शेष को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।
यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी, जिसे उत्तराखंड राज्य में 25 जनवरी, 2025 को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के मद्देनजर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
अगली खबर
]REET Result 2022: रीट लेवल 2 का रिजल्ट उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित के लिए संशोधित; फाइनल आंसर-की जल्द
बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्नपत्र से कुछ सवालों के जवाब बदल दिए हैं और कुछ सवालों को हटा भी दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल