UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड प्रिंसिपल भर्ती आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 6, 2024 | 02:53 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने प्रिंसिपल पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 9 अप्रैल तक है, जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आखिरी तारीख से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2024 के माध्यम से उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में 692 रिक्ति पदों पर प्रधानाध्यापकों की भर्ती की जानी है। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपना खुद का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही दर्ज करें, जिससे परीक्षा से जुड़ी जानकारी उन तक एसएमएस या मेल के जरिए पहुंच सके।
आयुसीमा
यूकेपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
यूकेपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2024 उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा बीएड किया होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
सैलरी
यूकेपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
UKPSC Principal Recruitment 2024 आवेदन का तरीका
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब लिंक पर क्लिक करें।
- प्रिंसिपल नोटिफिकेशन को सर्च करके डाउनलोड कर लें।
- अब सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच