UKPSC Lower PCS Admit Card 2024: यूकेपीएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी; परीक्षा 11 मई को
Abhay Pratap Singh | April 29, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी लोअर पीसीएस हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / लोअर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी लोअर पीसीएस हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूकेपीएससी लोअर पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को राज्य भर में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूके लोअर पीसीएस परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2024 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) का आयोजन 11 मई, 2025 (रविवार) को उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in/ ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 113 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नायब तहसीलदार के 36 पद, उप कारापाल के 14 पद, पूर्ति निरीक्षक के 36 पद, विपणन निरीक्षक के 6 पद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक के 6-6 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, सीनियर केन डेवलपमेंट इंस्पेक्टर के 2, केन डेवलपमेंट इंस्पेक्टर के 6 और खांडसारी निरीक्षक के 3 पद शामिल हैं।
लोअर पीसीएस चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, मुख्य (लिखित परीक्षा) और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही यूकेपीएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UKPSC Lower PCS Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से उत्तराखंड लोवर पीसीएस हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- लोवर पीसीएस हाल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा