Trusted Source Image

Padma Shri Award: उत्तर प्रदेश की चार हस्तियों को ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित, सीएम ने दी बधाई

Abhay Pratap Singh | April 29, 2025 | 11:19 AM IST | 2 mins read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कुल 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिनमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।

यूपी के डॉ सत्यपाल सिंह, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, हृदय नारायण दीक्षित और डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/@rashtrapatibhvn)
यूपी के डॉ सत्यपाल सिंह, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, हृदय नारायण दीक्षित और डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/@rashtrapatibhvn)

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए उत्तर प्रदेश के चार विशिष्ट व्यक्तियों को बधाई दी है। पद्म श्री अवार्ड प्राप्त करने वाली चार हस्तियों में डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और डॉ. सत्यपाल सिंह का नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश के डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में तथा हृदय नारायण दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ठ कार्य के लिए ‘पद्म श्री’ पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा, डॉ. सत्यपाल सिंह को स्पोर्ट्स (खेल) के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चारों पद्म श्री विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के लिए इनका योगदान महत्वपूर्ण हैं। कला, साहित्य और खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिया गया इनका विशिष्ठ योगदान भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। देश के 57 पद्म श्री पुरस्कार में से चार उत्तर प्रदेश के विभूतियों को मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने, “प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को ‘पद्म श्री’ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी साधना, शिक्षण और सृजनशीलता ने भारतीय कला-जगत में अमिट छाप छोड़ी है। योगी ने कहा कि आपका यह सम्मान संपूर्ण कला जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और कला क्षेत्र आपके योगदान से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।”

Also readPadma Awards 2025: साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में 30 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित किया जाएगा

हृदय नारायण दीक्षित को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी लेखनी भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि दीक्षित के लेखन में गहन राष्ट्रीय, सामाजिक व सांस्कृतिक चिंतन, राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट आस्था और सामाजिक जागरण का संकल्प झलकता है और उनकी लेखनी सदा राष्ट्रबोध का दीप प्रज्वलित करती रहे।

पद्म श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को बधाई देते हुए लिखा, भारतीय साहित्य और शिक्षा जगत के प्रकाश स्तंभ, उत्तर प्रदेश के गौरव गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को 'पद्म श्री' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अद्वितीय विद्वता और साहित्यिक साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को नए आयाम देने के साथ ही भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर का भी सृजन किया है।

पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ सत्यपाल सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से अलंकृत होने की हार्दिक बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, विलक्षण खेल कौशल, समर्पण और अथक परिश्रम से आपने अनेकों बार माँ भारती को वैश्विक पटल पर गौरवभूषित किया है। आपकी यह उपलब्धि देश और प्रदेश के खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति भवन में कुल 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिनमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले हस्तियों में भारत के केरल, कर्नाटक व तेलंगाना से 1-1 और जापान के ओसामु सुजुकी का नाम शामिल है।

(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications