Abhay Pratap Singh | April 29, 2025 | 09:34 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड विशेष परीक्षा कक्षा 10वीं, 12वीं के उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो वैध कारणों से बिहार वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। बीएसईबी 12th स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बिहार बोर्ड द्वारा व्यावहारिक विषयों के लिए बीएसईबी कक्षा 12 विशेष परीक्षा 2025 का आयोजन 14 मई और 15 मई, 2025 को किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी स्पेशल एग्जाम 2025 इंटरमीडिएड एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय का नाम और समय सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। बिहार बोर्ड विशेष परीक्षा बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं के उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो वैध कारणों से बिहार वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इंटरमीडिएट विशेष (थ्योरी) परीक्षा, 2025 एवं कंपार्टमेंट (थ्योरी) परीक्षा, 2025 दिनांक 2 मई से 13 मई तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 14 मई व 15 मई, 2025 तक संचालित होगी। इसी तरह, माध्यमिक विशेष (थ्योरी) परीक्षा 2025 एवं कंपार्टमेंट (थ्योरी) परीक्षा 2025 दिनांक 2 मई से 7 मई तक आयोजित की जाएगी।”
आगे कहा गया कि, परीक्षा संचालित होने के क्रम में किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति के नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232227 या 0612-2232257 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट या एक्स हैंडल @officialbseb पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: