UKPSC Exam Date 2024: यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि जारी, 2 फरवरी से एग्जाम, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | January 14, 2025 | 07:58 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 आयोग द्वारा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 से 5 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के जरिए जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और फिर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
UKPSC PCS Admit Card 2024: यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड डेट
यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने पहले नवंबर 2024 में कंबाइंड स्टेट सिविल/अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।
आयोग द्वारा 17 जनवरी तक यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड जारी करने की संभावना है। यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई, 2024 को हुई थी और रिजल्ट 28 अगस्त, 2024 को जारी किया गया था।
उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों को भरने के लिए, 14 मार्च 2024 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
Also read UKPSC RO ARO Pre Exam 2024: यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित; एडमिट कार्ड जारी
UKPSC PCS Exam Date 2024: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि |
समय |
सत्र |
प्रश्न पत्र |
विषय / कोड |
|---|---|---|---|---|
|
2 फरवरी 2025 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
प्रथम |
प्रथम |
सामान्य हिंदी (91) |
|
|
दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक |
द्वितीय |
द्वितीय |
निबंध (92) |
|
3 फरवरी 2025 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
प्रथम |
तृतीय |
सामान्य अध्ययन-I (93) |
|
|
दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक |
द्वितीय |
चतुर्थ |
सामान्य अध्ययन-II (94) |
|
4 फरवरी 2025 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
प्रथम |
पंचम |
सामान्य अध्ययन-III (95) |
|
|
दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक |
द्वितीय |
षष्ठम |
सामान्य अध्ययन-IV (96) |
|
5 फरवरी 2025 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
प्रथम |
सप्तम |
सामान्य अध्ययन-V (97) |
|
|
दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक |
द्वितीय |
अष्टम |
सामान्य अध्ययन-VI (98) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा