UKPSC APS Admit Card 2025: उत्तराखंड एपीएस एडमिट कार्ड शॉर्टहैंड परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 22 सितंबर से
Abhay Pratap Singh | September 8, 2025 | 01:33 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की प्रथम चरण की परीक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा में प्रारंभिक रूप से सफल 1,528 अभ्यर्थी शॉर्टहैंड परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अवर निजी सचिव (शॉर्टहैंड) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से यूकेपीएससी एपीएस शॉर्टहैंड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड एपीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूकेपीएससी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को उत्तराखंड एपीएस शॉर्टहैंड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।
अवर निजी सचिव परीक्षा 2024 के तहत शॉर्टहैंड परीक्षा 22 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025 तक दो पालियों आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तराखंड सरकार में अपर निजी सचिव के कुल 103 पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की प्रथम चरण की परीक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा में प्रोविजलन रूप से सफल 1,528 अभ्यर्थियों के लिए हिंदी (अनिवार्य) एवं अंग्रेजी (वैकल्पिक) शॉर्टहैंड परीक्षा हरिद्वार जिले के ज्ञानोदय लैब में कराई जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UKPSC SI Result 2025: यूकेपीएससी एसआई रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ जानें
UKPSC APS Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में उत्तराखंड अपर निजी सचिव (शॉर्टहैंड) परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा तिथि |
विषय का नाम / विषय कोड |
समय |
सत्र / अभ्यर्थियों की संख्या |
|---|---|---|---|---|
|
01 |
22.09.2025 23.09.2025 24.09.2025 29.09.2025 30.09.2025 01.10.2025 03.10.2025 04.10.2025 05.10.2025 06.10.2025 08.10.2025 09.10.2025 10.10.2025 |
हिंदी आशुलिपिक परीक्षा (अनिवार्य) विषय कोड–94 |
सुबह 10:30 से शुरू |
प्रथम सत्र लैब–01, 50 अभ्यर्थी |
|
हिंदी आशुलिपिक परीक्षा (अनिवार्य) विषय कोड–94 |
दोपहर 02:30 बजे से शुरू |
द्वितीय सत्र लैब–01, 50 अभ्यर्थी |
||
|
02 |
11.10.2025 12.10.2025 13.10.2025 14.10.2025 |
हिंदी आशुलिपिक परीक्षा (अनिवार्य) विषय कोड–94 |
सुबह 10:30 से शुरू |
प्रथम सत्र लैब–01, 50 अभ्यर्थी (केवल दिनांक 14.10.2025 हेतु 46 अभ्यर्थी) |
|
अंग्रेजी आशुलिपिक परीक्षा (वैकल्पिक) विषय कोड–95 |
दोपहर 02:30 बजे से शुरू |
द्वितीय सत्र लैब–01, 50 अभ्यर्थी (केवल दिनांक 14.10.2025 हेतु 46 अभ्यर्थी) |
||
|
03 |
15.10.2025 |
हिंदी आशुलिपिक परीक्षा (अनिवार्य) विषय कोड–94 |
सुबह 10:30 से शुरू |
प्रथम सत्र लैब–01, 27 अभ्यर्थी |
|
अंग्रेजी आशुलिपिक परीक्षा (वैकल्पिक) विषय कोड–95 |
दोपहर 02:30 बजे से शुरू |
द्वितीय सत्र लैब–01, 02 अभ्यर्थी |
||
|
04 |
16.10.2025 (केवल दिव्यांगजन उपश्रेणी के अभ्यर्थी के लिए आरक्षित (LV, PB, B, OA) |
हिंदी आशुलिपिक परीक्षा (अनिवार्य) विषय कोड–94 |
सुबह 10:30 से शुरू |
प्रथम सत्र लैब–01, 05 अभ्यर्थी |
|
अंग्रेजी आशुलिपिक परीक्षा (वैकल्पिक) विषय कोड–95 |
दोपहर 02:30 बजे से शुरू |
द्वितीय सत्र लैब–01, 02 अभ्यर्थी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन