UKMSSB Recruitment 2024: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं के लिए निकली नौकरी, 13 फरवरी से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 6, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक महिला उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में महिला हेल्थ वर्कर के 391 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
यूकेएमएसएसबी महिला हेल्थ वर्कर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 04 मार्च 2024 शाम पांच बजे तक है।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- अनारक्षित - 299 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 38 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 26 पद
- अनुसूचित जनजाति - 11 पद
- अनुसूचित जाति - 17 पद
- कुल पदों की संख्या - 391
आयु सीमा
यूकेएमएसएसबी महिला हेल्थ वर्कर पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2023 से की जाएगी।
UKMSSB Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), उत्तराखंड अनुसूचित जाति (एससी), उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को 150 रुपये, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 300 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी