Saurabh Pandey | February 6, 2024 | 10:35 AM IST | 1 min read
पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 से 38 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के 1025 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया 07 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। बैंकिंग के क्षेत्र करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
पीएनबी एसओ भर्ती के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अपना फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 तक है। जबकि परीक्षा मार्च-अप्रैल 2024 महीने में होने की संभावना है।
PNB SO Recruitment पदों की संख्या
पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1025 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। पदों की संख्या आप नीचे देख सकते हैं-
आयु सीमा
पीएनबी एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा पद के मुताबिक अलग-अलग है-
यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in के माध्यम से अभ्यर्थी 23 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में कराए जाने की संभावना है।
Abhay Pratap Singh