Trusted Source Image

JAC 8th, 9th Revised Time Table 2025: झारखंड बोर्ड 8वीं, 9वीं का संशोधित टाइम टेबल जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | March 3, 2025 | 11:40 AM IST | 2 mins read

झारखंड बोर्ड 8वीं, 9वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जेएसी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ियां और पाठ्यपुस्तक सामग्री जैसी वस्तुएं परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेएसी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ियां और पाठ्यपुस्तक सामग्री जैसी वस्तुएं परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं और 9वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जेएसी बोर्ड परीक्षा की समय सारणी 2025 के अनुसार, कक्षा 8वीं की परीक्षा 10 मार्च को पुनर्निर्धारित की गई है और कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएंगी।

झारखंड बोर्ड 8वीं, 9वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कक्षा 8वीं का संशोधित टाइम टेबल

परीक्षा तिथि

शिफ्ट टाइमिंग्स

पेपर

10 मार्च 2025

पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक


दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक


हिंदी, अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा विषय में से कोई एक



गणित, विज्ञान तथा, सामाजिक विज्ञान

JAC Board Exam 2025: कक्षा 9वीं का संशोधित टाइम टेबल

परीक्षा तिथि

शिफ्ट टाइमिंग्स

पेपर

11 मार्च 2025

पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक


दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक


हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी



मैथमैटिक्स, साइंस

12 मार्च 2025

सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सोशल साइंस और अन्य लैंग्वेज पेपर


Jharkhand Board 8th, 9th Exam 2025: आंतरिक मूल्यांकन अंक

बोर्ड ने स्कूलों को 18 मार्च से 30 मार्च तक जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharhand.gov.in पर परीक्षा फॉर्म पोर्टल के माध्यम से कक्षा 8 के आंतरिक मूल्यांकन अंक सबमिट करने का भी निर्देश दिया है।

JAC Board Exam 2025: एडमिट कार्ड

बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के लिए जेएसी कक्षा 8वीं और 9वीं के प्रवेश पत्र 5 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बोर्ड स्कूलों को जेएसी कक्षा 8वीं, 9वीं के हॉल टिकट jac.jharhand.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से जेएसी हॉल टिकट प्राप्त करना होगा।

जेएसी बोर्ड परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, केवल दोनों परीक्षाओं के लिए पहले प्रदान की गई स्टडी मैटेरियल्स - रोल शीट, ओएमआर शीट, उपस्थिति शीट आदि का उपयोग परीक्षा आयोजित करने के लिए किया जाएगा।

Also read Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी, विज्ञान की पुन: परीक्षा 7, 8 मार्च को होगा

JAC Board Exam 2025: परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं

जेएसी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ियां और पाठ्यपुस्तक सामग्री जैसी वस्तुएं परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित हैं।

बता दें कि झारखंड स्कूल बोर्ड ने जनवरी में जेएसी कक्षा 8वीं और 9वीं की वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 की घोषणा की थी। हालांकि, राज्य बोर्ड ने "अपरिहार्य परिस्थितियों" के कारण 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। सभी स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि सभी छात्रों को नए परीक्षा कार्यक्रम के बारे में सूचित करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications