Trusted Source Image

Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की 14 फरवरी की परीक्षाएं स्थगित; नई तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | February 14, 2025 | 07:13 AM IST | 2 mins read

परीक्षा स्थगित करने के साथ ही झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी को राज्य भर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Back

JAC Class 10 Model Question Papers (All Subjects)

Download JAC Class 10 Model Question Papers for all subjects. Practice with these resources to improve preparation, understand patterns & score high in exams.

Download Now
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की 14 फरवरी की परीक्षा अब 4 मार्च को कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की 14 फरवरी की परीक्षा अब 4 मार्च को कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शब-ए-बारात के कारण कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की 14 फरवरी की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 4 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएंगी। आज यानी 14 फरवरी को माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जानी थी।

Jharkhand Class 10 QP 2026: Maths

Jharkhand Class 10 Answer Key 2026:  Maths | Social Science

JAC Class 10th: Model Question Papers (All Subjects) | Exam Dates PDF

Don't Miss: Best Courses after 10thCompetitive Exams after 10th

झारखंड बोर्ड नोटिस के अनुसार, “वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से किया जा रहा है। दिनांक 14.02.2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत शब-ए-बारात के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इस तिथि को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।”

जेएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया विषयों के लिए माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं 4 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसी तरह, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों के लिए मुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए का आयोजन 4 मार्च को किया जाएगा।”

Also readJAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू; 8,00,000 विद्यार्थी होंगे शामिल

पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम -

तिथि एवं दिनमाध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10)
प्रथम पाली
इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12)
द्वितीय पाली
सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तकदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
14 फरवरी, 2025
(शुक्रवार)
खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनियामुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए

पुर्ननिर्धारित परीक्षा कार्यक्रम -

तिथि एवं दिनमाध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10)
प्रथम पाली
इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12)
द्वितीय पाली
सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तकदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
4 मार्च, 2025
(मंगलवार)
खाड़िया/ खोरठा/ कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनियामुख्य भाषा परीक्षा हिंदी ए और अंग्रेजी ए

परीक्षा स्थगित करने के साथ ही झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी को राज्य भर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड माध्यमिक, इंटर परीक्षा में यदि आगे कोई बदलाव किया जाता है, तो इसकी जानकारी JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और संबंधित स्कूल अधिकारियों के माध्यम से दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications