Saurabh Pandey | March 13, 2025 | 11:16 AM IST | 1 min read
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 8 से 12 तक की स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से 4 से 8 मार्च के बीच निर्धारित परीक्षा चंबा और लाहौल और स्पीति जिलों के पांगी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते रद्द कर दी गई थी।
बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा था कि खराब मौसम के कारण राज्य की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे छात्रों और परीक्षा कर्मचारियों के लिए सुरक्षित यात्रा करना मुश्किल हो गया था। सुरक्षा कारणों से बोर्ड ने 4 से 8 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने का फैसला किया है।
| परीक्षा तिथि | 8वीं कक्षा का शेड्यूल | 9वीं कक्षा का शेड्यूल | 10वीं कक्षा का शेड्यूल | 11वीं कक्षा का शेड्यूल | 
|---|---|---|---|---|
| 26 मार्च 2025 | हिंदी | हिंदी | ||
| 27 मार्च 2025 | मैथ | म्यूजिक (वोकल) | अंग्रेजी | |
| 28 मार्च 2025 | संस्कृत | अंग्रेजी | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | |
| 29 मार्च 2025 | कला | सोशल साइंस | फाइनेंशियल लिटरेसी | ज्योग्राफी | 
| परीक्षा तिथि | विषय | 
|---|---|
| 27 मार्च 2025 | फिजिक्स | 
| 29 मार्च 2025 | अंग्रेजी | 
| 1 अप्रैल 2025 | इकोनॉमिक्स | 
| 2 अप्रैल 2025 | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 
| 3 अप्रैल 2025 | फाइनेंशियल लिटरेसी | 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।