UIIC Recruitment 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 200 पदों पर आवेदन आज से शुरू; वेतन 88,000 रुपये तक
Abhay Pratap Singh | October 15, 2024 | 04:36 PM IST | 2 mins read
प्रशासनिक अधिकारी-स्केल 1 भर्ती 2024 के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में स्पेशलिस्ट के 100 और जनरलिस्ट के 100 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) - स्केल 1 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 15 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर आखिरी तिथि 5 नवंबर या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में कुल 200 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से स्पेशलिस्ट और जनरलिस्ट की 100 - 100 वैकेंसी शामिल हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1,000 रुपये + जीएसटी के साथ शुल्क देना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है।
आवेदकों के पास स्नातक/ इंजीनियरिंग में डिग्री/ कॉमर्स में ग्रेजुएशन/ बैचलर डिग्री इन लॉ होना चाहिए। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी एओ भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी व शैक्षणिक योग्यता के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 5 नवंबर है।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी-स्केल 1 भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन टियर - 1 एग्जाम और टियर - 2 एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 88,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।
United India Insurance Company Recruitment: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रशासनिक अधिकारी पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार