UGC NET Result 2024 Live: जानें यूजीसी नेट रिजल्ट कब होगा जारी, सामान्यीकरण प्रक्रिया, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट्स
Saurabh Pandey | October 14, 2024 | 07:24 AM IST | 2 mins read
एनटीए यूजीसी नेट परिणाम 2024 के साथ सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ अवॉर्ड्स के लिए कटऑफ जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से विभिन्न विषयों के लिए एनटीए स्कोरकार्ड और कटऑफ सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट परिणाम 2024 घोषित करेगी। एटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परिणाम 2024 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी कर दी है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट परिणाम भी घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक परीक्षा एजेंसी की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
यूजीसी नेट परिणाम 2024 जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Result 2024: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षाएं 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। एनटीए ने सभी विषयों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी सितंबर में जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 सितंबर, 2024 तक मौका दिया गया था।
UGC NET Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना आवेदन नंबर जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका यूजीसी नेट परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
UGC NET Result 2024 Live Updates: फाइनल आंसर की जारी
एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी-नेट जून 2024 सत्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से फाइनल आंसर की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
October 14, 2024 | 07:24 AM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट 2024 परिणाम जल्द
यूजीसी नेट 2024 परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा (ugc nta net result 2024) में शामिल उम्मीदवार अपने UGC NET 2024 Scorecard की जांच कर इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
October 13, 2024 | 07:00 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट प्रमाणपत्र तीन साल के लिए वैध
जेआरएफ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट प्रमाणपत्र तीन साल के लिए वैध है। सहायक प्रोफेसर या लेक्चररशिप की भूमिका के लिए, यह जीवन भर के लिए मान्य है।
October 13, 2024 | 06:30 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट में दो पेपर
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर I और पेपर II। पेपर I उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता, शिक्षण योग्यता, अनुसंधान क्षमता और तर्क कौशल का मूल्यांकन करता है। पेपर II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विशिष्ट विषय पर केंद्रित है।
October 13, 2024 | 06:07 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भूमिका और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के अवॉर्ड के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है।
October 13, 2024 | 05:39 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट जून 2024 कटऑफ
एनटीए परिणाम के साथ यूजीसी नेट जून 2024 कटऑफ भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपना परिणाम चेक करने के लिए अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
October 13, 2024 | 05:00 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट परीक्षा डिटेल
यूजीसी नेट जून री-एग्जाम 21 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। प्राधिकरण ने 12 अक्टूबर, 2024 को यूजीसी नेट 2024 जून फाइनल उत्तर कुंजी घोषित कर दी है। इस बार 9 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और यूजीसी नेट 2024 परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
October 13, 2024 | 04:23 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट रिजल्ट स्कोरकार्ड
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर पुन: परीक्षा के लिए यूजीसी नेट 2024 जून का परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूजीसी नेट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
October 13, 2024 | 03:51 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 मार्किंग
यूजीसी नेट परीक्षा में पूछा गया प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को दो अंक मिलेंगे। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अभ्यर्थी को एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल एक ही विकल्प चुनना होगा।
October 13, 2024 | 02:59 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट रिजल्ट 2024
यूजीसी नेट 2024 जून रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइटों से अपना यूजीसी नेट परिणाम 2024 देख और डाउनलोड कर सकते हैं-
- ugcnet.nta.ac.in,
- ugcnet.ntaonline.in
- nta.ac.in
October 13, 2024 | 02:07 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट जल्द
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि यूजीसी नेट 2024 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
October 13, 2024 | 01:29 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: यूजीसी नेट रिजल्ट 2024
यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षाओं के लिए उपस्थित उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in से अपना स्कोरकार्ड चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
October 13, 2024 | 12:52 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: फाइनल उत्तर कुंजी
एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2024 सत्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
October 13, 2024 | 12:05 PM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: मार्किंग स्कीम
यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सही उत्तरों के लिए उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे, लेकिन गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
October 13, 2024 | 11:41 AM IST
UGC NET Result 2024 Live Updates: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना आवेदन नंबर जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका यूजीसी नेट परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
October 13, 2024 | 11:20 AM IST
UGC NET Result 2024 Live: फाइनल आंसर की जारी
एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी-नेट जून 2024 सत्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से फाइनल आंसर की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
October 13, 2024 | 11:19 AM IST
UGC NET Result 2024 Live: यूजीसी परीक्षा में शामिल होने की कोई लिमिट नहीं
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अटेम्पट की संख्या की कोई सीमा नहीं है। उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जितनी बार चाहें आवेदन कर सकते हैं और उपस्थित हो सकते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि वे परीक्षा के लिए शैक्षिक और आयु मानदंडों को पूरा करते हों।
October 13, 2024 | 11:19 AM IST
UGC NET Result 2024 Live: यूजीसी नेट 2024 परिणाम जल्द
यूजीसी नेट 2024 परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने यूजीसी नेट 2024 स्कोरकार्ड की जांच कर इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल