UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 आज होगा जारी, स्कोरकार्ड व आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 17, 2024 | 09:26 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यूनियन ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) के नतीजे घोषित करेगी। उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड भी जारी करेगा। यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया जाएगा।
यूजीसी नेट 2023 परीक्षा 6 से 14 दिसंबर 2023 तक देश के 292 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 9.45 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यूजीसी नेट एग्जाम 83 विषयों के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होंगे जबकि एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
UGC NET result 2023: डाउनलोड करने के चरण
यूजीसी नेट परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
-
मेनपेज पर "परिणाम" या "यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम" पर क्लिक करें।
-
अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
-
यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
परिणाम डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होंगे जबकि एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी