UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट जून आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2025 | 07:33 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 8 जुलाई (शाम 5:00 बजे) को यूजीसी नेट जून 2025 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2025 उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई) माध्यम में कराना होगा। प्रोसेसिंग फीस की रसीद के बिना और किसी अन्य माध्यम से प्राप्त चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2025 और यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट की घोषणा करेगा। जून 2025 सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 25 जून से 29 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
UGC NET Answer Key 2025 for June Session: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूजीसी नेट जून सत्र की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट निकाल लें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
UGC NET Provisional Answer Key June 2025: कैसे आपत्तियां उठाएं?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आपत्तियां उठा सकते हैं:
- एनटीए की वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- ‘चैलेंज आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- ‘व्यू आंसर शीट’ पर क्लिक करें और फिर ‘चैलेंज’ पर क्लिक करें।
- आपत्ति के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें और विकल्प आईडी चुनें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]UP News: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए सरकारी स्कूलों में स्थापित की जा रही एस्ट्रो लैब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के कई जिलों के ब्लॉकों के सरकारी स्कूलों में पीपीपी मॉडल पर अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं (एस्ट्रो लैब) बनाई गई हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार