Santosh Kumar | October 14, 2026 | 10:38 AM IST | 1 min read
इससे पहले, 29 सितंबर को बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट-आधारित लिस्ट जारी की।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती 2023 के लिए संशोधित कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। यह लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चुने गए कैंडिडेट्स की मेरिट के आधार पर तैयार की गई है और इसे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। कुल 3,058 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
आरएसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नतीजे राजस्थान हाई कोर्ट में दायर मामलों के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे। आरएसएसबी ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स घोषित किए हैं-
| श्रेणी | अंतिम कटऑफ | जन्म तिथि |
जनरल | 120.0000 | 06/11/2002 |
जनरल-ईडबल्यूएस | 35.6667 | 03/08/2000 |
एससी | 61.6667 | 15/08/1991 |
ओबीसी | 100.0000 | 07/07/2002 |
एमबीसी | 62.0000 | 01/01/1993 |
एलडी/सीपी | 15.3333 | — |
उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर और रिजल्ट सेक्शन से पीडीएफ डाउनलोड करके अपना स्टेटस देख सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों से नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग संपर्क करेगा।
इससे पहले, 29 सितंबर को बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट-आधारित लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी और मार्क्स जैसी जानकारी शामिल है।
यह सूचना बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 33,320 शिक्षक पदों को भरने से संबंधित है। इस नई अधिसूचना के अनुसार, 2024–2026 डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) बैच के उम्मीदवार, जो 2026 में उत्तीर्ण हुए हैं-वे भी टीआरई-4 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Santosh Kumar