UGC NET June 2026 Exam: यूजीसी नेट जून आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में एडवाइजरी जारी, लास्ट डेट नजदीक
Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति एवं पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि 20 मई (रात 11:50 बजे) तक भर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
UGC NET June 2026 Last Date: यूजीसी नेट जून एडवाइजरी
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम सबमिशन से पहले निम्नलिखित बातों की जांच कर लें:
- निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रखें।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि, “केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है।” यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी को 325 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा।
नवीतनम सूचना में एनटीए ने बताया कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शुल्क का भुगतान करने से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि बाद में इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।” यूजीसी नेट जून 2026 के लिए पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरू है।
आगे कहा गया कि, आवेदक नाम, पिता का नाम, माता का नाम, सामाजिक श्रेणी, PwD स्थिति, लिखने में कठिनाई की स्थिति, स्क्राइब आवश्यकता, चुने गए विषय और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं जैसी जानकारियों को जांच लें। आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सभी विवरण सही और पूर्ण हैं।
UGC NET June 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच