UGC NET June 2026 Correction Window: यूजीसी नेट जून एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 28 मई तक करें सुधार
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 01:31 PM IST | 3 mins read
एनटीए ने यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 26 मई से 28 मई 2026 (रात 11:50 बजे) तक 'करेक्शन विंडो' खोल दी है। उम्मीदवारों को केवल एक बार ही सुधार करने की अनुमति होगी, जिसके बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा और कोई अन्य मौका नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 'करेक्शन विंडो' ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2026 की रात 11:50 बजे तक है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में 28 मई 2026 (रात 11:50 बजे) के बाद कोई भी सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को केवल एक बार ही सुधार करने की अनुमति होगी, यानी एक बार सुधार करके फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म 'फ्रीज' (Freeze) हो जाएगा और उसमें दोबारा बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
यदि सुधार के कारण कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो संबंधित उम्मीदवार द्वारा उसका भुगतान केवल क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से किया जाएगा।
UGC NET June 2026 Correction Window: एप्लीकेशन करेक्शन प्रक्रिया
- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Application Rectification Window" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण जैसे - एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में जहां आवश्यक हो, वहां सुधार करें और फिर फॉर्म सबमिट कर दें।
- अब सुधार के बाद वाले 'कन्फर्मेशन पेज' को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
UGC NET June 2026: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 15 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।
UGC NET June 2026: परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्नों के दो सेक्शन होंगे। ये दोनों पेपर एक ही सत्र में बिना किसी ब्रेक (अन्तराल) के एक साथ आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे की होगी। भाषा से संबंधित पेपरों को छोड़कर, बाकी सभी प्रश्नपत्र केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे।
- पेपर I - 50 प्रश्न (100 अंक)
- पेपर II - 100 प्रश्न (200 अंक)
- कुल अंक - यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
UGC NET June 2026: मार्किंग स्कीम
यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
UGC NET June 2026: तीन श्रेणियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यह परीक्षा तीन अलग-अलग श्रेणियों के तहत पात्रता के लिए आयोजित की जा रही है-
कैटेगरी 1: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति।
कैटेगरी 2: असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश।
कैटेगरी 3: केवल पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश।
UGC NET June 2026 Correction Window: हेल्पडेस्क नंबर
यूजीसी-नेट जून 2026 से संबंधित अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए (NTA) के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल