Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read
AIIMS ने INI CET जुलाई 2026 सेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें देश भर के 51,563 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए आयोजित 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट' (INI CET) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देश भर के प्रमुख एम्स संस्थानों और अन्य राष्ट्रीय महत्व के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए किया गया था।
जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपनी व्यक्तिगत रैंक और स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे-रजिस्ट्रेशन आईडी रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) और पासवर्ड दर्ज कर स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
एम्स ने परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची जारी की है। इस साल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर रैंक लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें कुल 51,563 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इस रिजल्ट पीडीएफ में केवल सफल होने वाले उम्मीदवारों के ही रोल नंबर शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं, वे वेबसाइट के "My Page" सेक्शन में लॉगिन करके अपना पर्सेंटाइल स्कोर देख सकते हैं। अभी दस्तावेजों और कैटेगरी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन नहीं किया गया है।
एम्स दिल्ली सहित देश भर के अन्य एम्स परिसरों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS), और 6 वर्षीय DM और MCh जैसे उच्च स्तरीय पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को किया गया था, जिसकी सीट अलॉटमेंट लिस्ट भी अब घोषित कर दी गई है।
Also read NEET UG Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया - राहुल गांधी
एम्स द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल नीचे दिया गया है-
श्रेणी | क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल |
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS) | 50 पर्सेंटाइल |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD) | 45 पर्सेंटाइल |
भूटानी नागरिक (केवल PGI-चंडीगढ़ के लिए) | 45 पर्सेंटाइल |