UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर जारी; 18 अगस्त तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 10:34 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की पर समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क के साथ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज जून सेशन के लिए यूजीसी नेट 2026 प्रोविजनल आंसर की (UGC NET June Answer Key 2026) जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 16 अगस्त से यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की पर 18 अगस्त तक प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क के साथ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और यूजीसी नेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “एनटीए ने 84 विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर की अपलोड कर दी है और उन पर आपत्तियां आमंत्रित कर रहा है। बाकी तीन विषयों - अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी - के संबंध में, प्रश्न पत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के बारे में मिली शिकायतों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति की सिफारिशों के आधार पर, इन 3 विषयों के संबंध में आज बाद में अलग से एक सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।”
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून तक और कुछ केंद्रों की पुनर्परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूजीसी नेट मार्किंग स्कीम 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यूजीसी नेट का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए की जाती है।
UGC NET June 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- ‘यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा - प्रोविजनल आंसर की’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- यूजीसी नेट आंसर की जून 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच