UGC NET 2025 Correction Window: यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका आज; एग्जाम पैटर्न और मोड जानें
Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 06:57 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थियों को जन्म तिथि, कैटेगरी और माता-पिता के नाम में बदलाव की अनुमति दी गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 15 मई को जून 2025 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन फॉर्म में कैंडिडेट जन्म तिथि, कैटेगरी, पिता व माता के नाम में बदलाव कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी का नाम, जेंडर, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थाई व पत्राचार पता और परीक्षा शहर बदलने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, अभ्यर्थी चयनित विषयों में भी बदलाव नहीं कर सकेंगे।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को 15 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में NTA द्वारा किसी भी विवरण में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।”
Also read BSEB Sakshamta Pariksha: बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 3 अपरिहार्य कारणों से की गई स्थगित, नई तिथि जल्द
UGC NET 2025 Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न और मोड
- यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।
- एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 में होगी।
- पेपर-1 में कुल 100 अंकों के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर-2 में कुल 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे।
- यूजीसी नेट 2025 परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित है।
- दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के कराएं जाएंगे, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
- यूजीसी नेट जून परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी।
UGC NET June 2025 Exam Date: यूजीसी नेट जून परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 21 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। एनटीए परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 और 2 से 3 दिन पहले यूजीसी नेट जून 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। अधिक जानकारी के परीक्षा एजेंसी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल