Trusted Source Image

India Post GDS 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द; आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 14, 2025 | 09:51 PM IST | 2 mins read

India Post: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए तीसरी मेरिट सूची मई 2025 में जारी की जा सकती है।

भारतीय डाक विभाग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21,413 जीडीएस के पदों को भरेगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
भारतीय डाक विभाग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21,413 जीडीएस के पदों को भरेगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 तीसरी मेरिट सूची मई 2025 में ही जारी की जा सकती है। डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती अभियान 2025 के तहत पहले ही दो मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में कुल 21,413 जीडीएस पदों को भरा जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस थर्ड मेरिट लिस्ट 2025 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए एक तिथि और निर्देश प्राप्त होंगे। उम्मीदवार का अंतिम चयन केवल दस्तावेज सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। जीडीएस डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को कक्षा 10 की मूल मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र लाना होगा।

Also readUP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर 2022 पीईटी एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी; शेड्यूल जानें

कैंडिडेट का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। अधिक अंक वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन आरक्षित श्रेणियों, राज्य कोटा और पदों की क्षेत्रीय उपलब्धता को भी ध्यान में रखा जाता है। पहले दो राउंड के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए तीसरी सूची जारी की जाएगी।

बता दें कि, जीडीएस भर्ती के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी करने के बाद यदि रिक्त सीटें बचती हैं, तो डाक विभाग द्वारा चौथी मेरिट सूची जारी की जा सकती है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

India Post Office 3rd Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 तीसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • भारतीय डाक की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • ‘कैंडिडेट कॉर्नर’ पर जाएं और ‘जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट’ चुनें।
  • ड्रॉपडाउन सूची से अपने राज्य का चयन करें।
  • तीसरी मेरिट सूची पीडीएफ के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना नाम/पंजीकरण संख्या खोजें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications