UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप आज होगी जारी, ugcnet.nta.ac.in पर कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | June 15, 2025 | 11:59 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज यानी 15 जून 2025 को यूजीसी नेट 2025 जून सत्र के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने जा रही है। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उपलब्ध करा दी जाती है, ताकि अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा स्थल, शहर और केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
इससे पहले एनटीए ने 6 जून को जून सत्र का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी होगी।
UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट जून 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी जाएंगे, जो इस बार 20-21 जून के आसपास जारी होने की संभावना है। इसलिए, सिटी स्लिप प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड रिलीज डेट पर नजर रखनी चाहिए।
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी; 18 जून को एग्जाम
UGC NET 2025 City Intimation Slip: कैसे करें डाउनलोड?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result: सीबीआई ने नीट अभ्यर्थियों से ठगी करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, संदीप शाह (सोलापुर निवासी) और सलीम पटेल (नवी मुंबई निवासी) ने दावा किया था कि उनके राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों से संपर्क हैं और वे अभ्यर्थियों के अंक बढ़वा सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें