UGC NET June 2024: यूजीसी नेट एग्जाम ओएमआर आधारित; 16 जून नहीं इस तारीख को होगी परीक्षा, जानें डिटेल
Santosh Kumar | April 29, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
यूजीसी की ओर से चेयरमैन ममीडाला जगदीश कुमार ने अभ्यर्थियों के साथ यह जानकारी साझा की है। उन्होने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों की मांग के चलते इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून को न होकर 18 जून को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इस बीच एनटीए और यूजीसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। यूजीसी नेट जून परीक्षा अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखकर प्रस्तावित तिथि को संशोधित करने की मांग की थी।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी की ओर से चेयरमैन ममीडाला जगदीश कुमार ने अभ्यर्थियों के साथ यह जानकारी साझा की है। जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से कहा कि कुछ अभ्यर्थियों की मांग के चलते इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून को न होकर 18 जून को आयोजित की जाएगी।
कुमार ने यह भी कहा कि एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा। बता दें कि यूजीसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 मई है।
UGC NET June 2024: परीक्षा ओएमआर आधारित
यूजीसी चेयरमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा पूरे भारत में एक ही दिन आयोजित की जाएगी। बता दें कि एबीवीपी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एक ही तिथि पर आयोजित की जा रही यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के कारण यूजीसी और एनटीए से परिक्ष तिथि में बदलाव की मांग की थी।
यूपीएससी परीक्षा में बैठने वाले कई उम्मीदवार एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2024 में भी उपस्थित होते हैं। ऐसे में एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, "एक ही तारीख के कारण तैयारी के अंतिम क्षणों में उत्पन्न होने वाला भ्रम छात्रों के भविष्य और मानसिक स्थिति दोनों के लिए बहुत चिंताजनक है।"
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, 10 मई लास्ट डेट
UGC NET June 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून 2024 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नए यूजर हैं तो New Candidate Register Here लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिख रही आवेदन डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा इसे भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’