UGC NET December 2026 City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप कल ugcnet.nta.nic.in पर होगी जारी
Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप कल 25 नवंबर को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 25 नवंबर 2026 तक जारी कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों के लिए यह सिटी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इससे उन्हें उस शहर के बारे में पता चलता है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित है। परीक्षा शहर की जानकारी से उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलती है।
सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'कैंडिडेट एक्टिविटी' सेक्शन में जाएं।
- इस सेक्शन के अंतर्गत, 'UGC NET 2026 दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप' पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर जानकारी सबमिट करें।
- इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंत में सिटी स्लिप के विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
UGC NET December 2026: एडमिट कार्ड डेट
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
UGC NET December 2026: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र