UGC NET Dec 2025 Exam: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम शेड्यूल ugcnet.nta.nic.in पर विषयवार जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2025 के लिए विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने कहा कि, परीक्षा केंद्र शहर की सूचना से संबंधित नोटिफिकेशन परीक्षा से 10 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र शहर का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
UGC NET Exam Date 2025 December Subject Wise: परीक्षा तिथि और समय
यूपीजी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में परीक्षा 31 दिसंबर और 2, 3, 5, 6 व 7 जनवरी, 2026 को दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है।
Also read VBSA Bill: केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वीबीएसए विधेयक का किया विरोध
एनटीए यूजीसी नेट 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा से संबंधित अपडेट, निर्देश और नोटिस के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.In पर विजिट करने की सलाह दी गई है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए 011-40759000 या ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
UGC NET December 2025 Exam Schedule: विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम शेड्यूल सब्जेक्ट-वाइज जांच सकते हैं:
- यूजीसी नेट की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘पब्लिक नोटिस’ टैब खोंजें।
- अब, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा शेड्यूल लिकं पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा