UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर अधिसूचना जारी; रजिस्ट्रेशन ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | November 20, 2024 | 06:37 AM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए 85 विषयों के लिए सीबीटी मोड में यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा आयोजित करेगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो भी खोल दी गई है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
एनटीए यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में सामान्य को 1,150 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
UGC NET December 2024 Exam Date: परीक्षा तिथि, पात्रता
पात्रता के अनुसार, 4 वर्षीय स्नातक या मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए पात्र हैं। 30 वर्ष तक की आयु वाले लोग जेआरएफ के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी/एसटी/ओबीसी को आयु में छूट मिलेगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए 85 विषयों के लिए सीबीटी मोड में यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट 2024 परीक्षा से संबंधित जानकारी देख सकते हैं-
| यूजीसी नेट 2024 दिसंबर विवरण |
तिथि / समय |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना |
19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक) |
|
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
11 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक) |
|
आवेदन पत्र में विवरण सुधारने की तिथि |
12 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक) |
|
परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी |
बाद में सूचित किया जाएगा |
|
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि |
बाद में सूचित किया जाएगा |
|
परीक्षा की तिथि |
01 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 |
|
परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट |
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित होगी |
|
रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी |
वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएगी |
|
वेबसाइट |
ugcnet.nta.ac.in / www.nta.ac.in |
Also read UGC NET December 2024: यूजीसी नेट परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय भी शामिल
UGC NET Dec 2024 Application Form: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट 2024 दिसंबर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके आईडी लॉगिन करें।
- यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र में जरूरी विवरण भरें।
- यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस साल यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर भी प्रवेश देने की अनुमति दी है।
यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करते समय कोई समस्या आती है, तो वे मदद के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं तथा ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल करके भी अपनी समस्या या प्रश्न भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें