UGC NET 2023 Answer Key : जल्द जारी की जाएगी दिसंबर सत्र की नेट प्रोविजनल आंसर की
Alok Mishra | December 26, 2023 | 04:34 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में आधिकारिक साइट पर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। परीक्षा की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर इसे डाउनलोड करने की सुविधा दी जाती है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट 2023 दिसंबर आंसर की जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा परीक्षा का आयोजन 6-14 दिसंबर तक दो चरणों में किया गया था। एजेंसी द्वारा सभी विषयों के लिए आंसर की एक साथ जारी की जाती है। ugc net 2023 december answer key में दिए गए उत्तरों में विसंगति होने पर आवेदकों को उसे चुनौती देने के लिए 2-3 दिन का समय एजेंसी द्वारा दिया जाता है।
यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सेशन का टेस्ट 14 दिसंबर को समाप्त हुआ था ऐसे में किसी भी समय यूजीसी नेट 2023 दिसंबर आंसर की जारी कर दिए जाने की संभावना है। 200 रुपये प्रति प्रश्न की फीस का भुगतान कर आंसर की को तय अवधि तक चुनौती दी जा सकेगी।
यूजीसी नेट आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें
यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए आगे बताई गई सिलसिलेवार प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रोविजनल आंसर की दिसंबर सत्र की सूचना पर क्लिक करें।
- सूचना पेज पर दिए संबंधित तारीख, विषय और शिफ्ट की आंसर की डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें। अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपने उत्तर चेक कर संभावित स्कोर पता कर सकते हैं।
- उत्तर गलत हो तो उनको चुनौती भी दी जा सकती है।
चुनौती देने के लिए जमा की गई राशि वापस नहीं की जाती है। फाइनल यूजीसी नेट आंसर की 2023 दिसंबर सत्र प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने के बाद रिजल्ट के साथ जारी की जाती है। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2023 जून सत्र की परीक्षाएं 22 जून को समाप्त हुई थीं और प्रोविजनल ugc net answer key 2023 official website पर 6 जुलाई, 2023 को जारी कर दी गई थी और 8 जुलाई तक इसे चुनौती देने की सुविधा दी गई थी। ऐसे में यूजीसी नेट 2023 आंसर की जारी किए जाने की संभावना बढ़ गई है।
अगली खबर
]बीपीएससी ने 584 उम्मीदवारों को परीक्षा से किया प्रतिबंधित, आयोग ने गलत दावे करने का ठहराया दोषी
बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (टीआरई 1.0) में प्रकाशित परीक्षाफल कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद चयन सूची में नाम न होने का गलत दावा करने वालों के खिलाफ आयोग ने की कार्यवाही।
Alok Mishra | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल