UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.ac.in पर जल्द; आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | July 4, 2025 | 09:39 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जून सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (UGC NET 2025) की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट आंसर की 2025 जांच कर सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। यूजीसी नेट प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। यूजीसी नेट आपत्ति शुल्क प्रति प्रश्न 200 रुपए है।
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी में परीक्षा का नाम, विषय आईडी, प्रश्न आईडी, यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में बदलाव यूजीसी नेट 2025 परीक्षा की तिथि और सही विकल्प आईडी जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। यूजीसी नेट आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की गई थी।
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारत में पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UGC NET Provisional Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एनटीए यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- एनटीए यूजीसी नेट आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच