Trusted Source Image

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज cuet.nta.nic.in पर, 243 विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

Abhay Pratap Singh | July 4, 2025 | 08:23 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें सभी विषयों के कुल 27 प्रश्नों को हटा दिया गया है।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी रिजल्ट डाउनलोड लिंक nta.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी रिजल्ट डाउनलोड लिंक nta.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम सामान्यीकरण पद्धति पर आधारित होगा। सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें सभी विषयों के कुल 27 प्रश्नों को हटा दिया गया है।

एनटीए सीयूईटी यूजी स्कोर 2025 के माध्यम से डीयू, बीएचयू, जेएनयू सहित 243 विश्वविद्यालयों में पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। इनमें राज्य विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, अन्य सरकारी संस्थान, डीम्ड विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं। इस वर्ष, सीयूईटी यूजी एग्जाम 2025 में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Also readCUET UG Result 2025 Live: सीयूईटी यूजी रिजल्ट डेट 4 जुलाई, फाइनल आंसर की जारी; कटऑफ जानें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) जैसे कुछ संस्थान केवल कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग करते हैं। कई पाठ्यक्रम अन्य प्रवेश परीक्षाओं या कक्षा 12 के अंकों के माध्यम से भरे जाते हैं। जामिया में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, बीबीए और बीएससी गणित जैसे यूजी कार्यक्रम प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी का उपयोग नहीं करते हैं।

एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 4 जून तक आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी 2025 में 37 पेपर शामिल थे, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी। सभी पेपर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में थे, जिसमें 50 अनिवार्य प्रश्न हल करने थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 के पुनर्मूल्यांकन/ पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications