UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 9 जनवरी की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 7, 2025 | 10:26 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 85 विषयों के लिए 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा एजेंसी अलग-अलग चरणों में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर रहा है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए 9 जनवरी को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जन्मतिथि और आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा।
UGC NET Admit Card 2024 : 9 जनवरी की परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा 9 जनवरी को पहली पाली में पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी, उड़िया की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में मैथिली, अरबी, गुजराती, तेलुगु, आयुर्वेद जीव विज्ञान, आपदा प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, मैनेजमेंट (व्यवसाय प्रशासन प्रबंधन/मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन सहित), संस्कृत पारंपरिक विषय (ज्योतिष / सिद्धांत ज्योतिष / नव्य व्याकरण / व्याकरण / मीमांसा / नव्य न्याय / सांख्य योग / तुलानात्मक दर्शन / शुक्ल यजुर्वेद / माधव वेदांत / धर्मशास्त्र / साहित्य / पुराणोतिहास / आगम सहित)
UGC NET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
UGC NET Admit Card 2024 : परीक्षा तिथियां
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 85 विषयों के लिए 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। आयोग अलग-अलग चरणों में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर रहा है।
Also read UGC ने फैकल्टी की नियुक्ति और पात्रता मानदंड में किया बदलाव; नए नियमों का ड्राफ्ट जारी
एनटीए ने इससे पहले 3 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया फिर 6, 7 और 8 जनवरी के लिए और अब 9 जनवरी 2025 की परीक्षा के लिए भी यूजीसी नेट प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा