UGC NET 2024 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर-की चुनौती विंडो कल तक के लिए री-ओपन, एनटीए ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | September 13, 2024 | 06:52 PM IST | 2 mins read
जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो फिर से खोल दी है। एनटीए ने इस संबंध में नोटिस जारी कर उम्मीदवारों को जानकारी दी है। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की में कोई गलती लगती है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 27 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक आयोजित होने वाली पुनर्निर्धारित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी।
UGC NET 2024 Answer Key Challenge: आपत्ति शुल्क
जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से 14 सितंबर 2024, रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है।
यूजीसी नेट जून 2024 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी।
इसके बाद यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो यूजीसी नेट आंसर-की को सही किया जाएगा और इसका प्रभाव सभी उम्मीदवारों के परिणामों पर दिखेगा। अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे।
Also read CSIR UGC NET 2024 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम csirnet.nta.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UGC NET 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- UGC NET 2024 Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम