UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम पर एनटीए का अपडेट, तकनीकी कारणों से देरी
Santosh Kumar | January 18, 2024 | 01:01 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाना था। इस पर अब एनटीए ने अधिसूचना जारी की है। एनटीए ने कहा है कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है।
नई दिल्ली: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट के संबंध में बड़ा अपडेट दिया। जिसमें कहा गया है कि तकनीकी कारणों से यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषणा में देरी हो रही है। इसकी घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर की जाएगी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट (UGC NET December 2023 Result) 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाना था। इस पर अब एनटीए (UGC NET 2023 Result Update) ने अधिसूचना जारी की है। एनटीए ने कहा है की तकनीकी कारणों से, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम तय समय पर घोषित नहीं किया जा सका है।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 292 शहरों में 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का आयोजन किया था। जिसके तहत 9,45,872 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर -011- 40759000/69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
UGC NET 2023 Result कैसे देखें
- नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं।
- एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UGC NET December 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
- स्कोर कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]IIT Delhi Non-Teaching Recruitment 2023: आईआईटी दिल्ली गैर-शिक्षण भर्ती 2023 परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें स्टेज II (प्रस्तुति/साक्षात्कार/अन्य परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा। जिसके लिए आने वाले समय में आईआईटी दिल्ली द्वारा उचित समय की घोषणा की जा सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग