UCEED, CEED 2026 Registration: यूसीड, सीड रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, अंतिम तिथि 31 अक्टूबर; एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2025 | 05:00 PM IST | 2 mins read
यूसीईईडी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक uceed.iitb.ac.in पर और सीईईडी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक ceed.iitb.ac.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने 1 अक्टूबर को शाम 5 बजे से अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 और कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। यूसीड 2026 और सीड 2026 के लिए कैंडिडेट 31 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूसीईईडी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर और सीईईडी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक ceed.iitb.ac.in पर उपलब्ध है। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ कैंडिडेट 1 से 7 नवंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। यूसीड 2026 परीक्षा और सीड 2026 परीक्षा 18 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराई जाएगी।
Eligibility Certificate: पात्रता मानदंड
यूसीड, सीड एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- UCEED Eligibility Certificate - वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं/ समकक्ष उत्तीर्ण या वर्ष 2026 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, या कला एवं मानविकी) में पहली बार परीक्षा दे रहे छात्र UCEED 2026 में शामिल होने के पात्र हैं।
- CEED Eligibility Certificate - तीन वर्षीय स्नातक डिग्री/ डिप्लोमा/ स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम (10+2 स्तर के बाद) वाले या जुलाई 2026 तक अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट सीड 2026 में उपस्थित हो सकते हैं। अथवा जुलाई 2026 तक जीडी आर्ट्स डिप्लोमा कार्यक्रम (10+5 स्तर) उत्तीर्ण कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपए है, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 4,000 रुपए शुल्क देना होगा। सार्क देशों के विदेशी नागरिकों को 200 यूएस डॉलर तथा नॉन-सार्क देशों के विदेशी नागरिकों के लिए एप्लीकेशन फीस 50 यूएसडी है।
डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड सहित अन्य विवरण के लिए उम्मीदवार यूसीड और सीड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूचना विवरणिका जांच सकते हैं।
यूसीईईडी का आयोजन विभिन्न आईआईटी सहित प्रमुख संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडिज) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है, जबकि सीईईडी के माध्यम से कैंडिडेट को मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडिज) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
UCEED CEED 2026 Registration Link: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूसीड 2026 और सीड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- यूसीड/ सीड के लिए uceed.iitb.ac.in/2026/ या ceed.iitb.ac.in/2026/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल