UBSE Result 2025: नैनीताल के स्कूल में 10वीं का पास प्रतिशत शून्य, सभी विषयों में फेल हुआ छात्र; जांच के आदेश
Press Trust of India | May 5, 2025 | 01:20 PM IST | 1 min read
इस स्कूल में कला, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले सात शिक्षक थे। हालांकि, हाल ही में कला शिक्षक का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया था।
नई दिल्ली : नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा में शून्य उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
भद्रकोट के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 का सिर्फ एक छात्र था जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ और सभी विषयों में फेल हो गया।
इस स्कूल को राज्य का एकमात्र सरकारी स्कूल होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जहां कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शून्य उत्तीर्ण प्रतिशत है, जिसके परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
इस मामले पर नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस स्कूल में कला, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले सात शिक्षक थे। हालांकि, हाल ही में कला शिक्षक का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया था।
पिछले वर्ष विद्यालय में कक्षा छह से 10 तक कुल सात विद्यार्थी नामांकित थे। इनमें से कक्षा छह और सात में दो-दो विद्यार्थी तथा कक्षा आठ, नौ और 10 में एक-एक विद्यार्थी था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल