Uttarakhand Board Improvement Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 01:42 PM IST | 1 min read
इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में अपना प्रदर्शन बेहतर करने का मौका देती हैं। नतीजे जारी होने के बाद, अब उम्मीदवार अपने मार्क्स देख सकते हैं और भविष्य के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दोनों ही कक्षाओं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने अपडेटेड स्कोर देख सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर या नाम और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में अपना प्रदर्शन बेहतर करने का मौका देती हैं। नतीजे जारी होने के बाद, अब उम्मीदवार अपने मार्क्स देख सकते हैं और भविष्य के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Uttarakhand Board Improvement Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UBSE 10th/12th Improvement Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- अब सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपनी मार्कशीट को सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
उत्तराखंड बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के नतीजे
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल, 2026 को घोषित किए गए थे। बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कुल पास प्रतिशत 92.10% और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 85.11% दर्ज किया।
इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट रिजल्ट में अंतर
- इम्प्रूवमेंट रिजल्ट - यह उन छात्रों के लिए होता है जो परीक्षा में पहले से पास हैं, लेकिन अपने अंकों को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
- कंपार्टमेंट रिजल्ट - यह उन छात्रों के लिए होता है जो किसी एक या दो विषय में फेल हो गए थे और पास होने के लिए उन्होंने पुनः परीक्षा दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार