टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू को 100 पायदान का फायदा
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 05:23 PM IST | 1 min read
डीयू के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पांच व्यापक प्रदर्शन संकेतकों में से तीन में सुधार किया है। उन्होंने बताया कि डीयू ने अनुसंधान गुणवत्ता में भी अपने प्रदर्शन को सुधारा है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन की एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2024 में इस बार 100 पायदान का सुधार किया है। मंगलवार को जारी इस रैंकिंग के नए संस्करण में दिल्ली विश्वविद्यालय 201-250 वें स्थान पर रहा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय पिछले वर्ष की रैंकिंग में 301-350 वें स्थान पर था। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इसके लिए विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय निरंतर अपनी रैंकिंग में सुधार कर रहा है। इसमें सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का योगदान शामिल है।
डीयू के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पांच व्यापक प्रदर्शन संकेतकों में से तीन में सुधार किया है। उन्होंने बताया कि डीयू ने अनुसंधान गुणवत्ता में भी अपने प्रदर्शन को सुधारा है। यह नए ज्ञान और विचारों को फैलाने में विश्वविद्यालय की भूमिका को रेखांकित करता है।
नवाचारों, आविष्कारों और परामर्श के साथ उद्योग की मदद करने के लिए विश्वविद्यालय की क्षमता को दर्शाते हुए डीयू ने उद्योग संकेतक में भी सुधार किया है। विश्व से स्नातक, स्नातकोत्तर, अनुसंधान विद्वानों, संकाय और अनुसंधान सहयोग को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की क्षमता को रेखांकित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने इंटरनेशनल आउटलुक में भी पिछले वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष सुधार किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच