Trusted Source Image

राजस्थान में धुलंडी का जश्न: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हुए हादसे में 20 छात्र घायल, 17 अस्पताल में भर्ती

Press Trust of India | March 4, 2026 | 05:01 PM IST | 1 min read

प्राइवेट यूनिवर्सिटी में होली सेलिब्रेशन के दौरान करीब 20 स्टूडेंट्स घायल हो गए। 17 स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि 3 को छुट्टी दे दी गई।

निजी विश्वविद्यालय में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 छात्र घायल हो गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
निजी विश्वविद्यालय में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 छात्र घायल हो गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

जयपुर: राजस्थान के अधिकतर जिलों में बुधवार को धुलंडी उत्सव मनाया गया। इससे एक दिन पहले कुछ क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण के कारण आंशिक रूप से होली मनाई गई थी। दूसरी ओर, मंगलवार को अजमेर हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डीजे सेटअप के पास लगाया गया लोहे का चौकोर फ्रेम और क्रेननुमा ढांचा होली उत्सव के दौरान छात्रों पर गिर गई।

17 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्र वर्षा नृत्य (रेन डांस) में भाग ले रहे थे, तभी यह ढांचा गिर गया। राज्य के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही गुलाल अर्पित कर उत्सव की शुरुआत हुई।

जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे और उत्सव में भाग लिया। जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर होली समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फूलों और रंगों से आगंतुकों के साथ होली खेली।

Also readHoli 2026: पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशवासियों को दीं होली की बधाई

जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर के बाहर भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लिया। अजमेर के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल हुए।

हजारों लोग मेले के मैदान में जुटे, डीजे संगीत पर नाचे और रंगों से खेलते रहे। विभिन्न जिलों में पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने होली का उत्सव मनाया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications