Trusted Source Image

Holi 2026: पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशवासियों को दीं होली की बधाई

Santosh Kumar | March 4, 2026 | 11:25 AM IST | 1 min read

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "सभी देशवासियों को आनंद, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। (इमेज-एक्स/@narendramodi)
पीएम मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। (इमेज-एक्स/@narendramodi)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।''

प्रधानमंत्री ने कहा, "होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।"

Also readHoli 2026: होली से पहले डीयू के कॉलेजों-हॉस्टल में सुरक्षा कड़ी, 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम एक्टिव

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अपने 'एक्स' पर लिखा, "सभी देशवासियों को आनंद, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह रंगोत्सव सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और नई उमंग लेकर आए।"

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में प्रगति, समृद्धि और सौभाग्य लाए।"

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications