Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 6 मार्च (शाम 6:00 बजे) तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
एसएससी एमटीएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी एमटीएस हवलदार टेंटिटेटिव आंसर की 2026 3 मार्च को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो लिंक भी इसी दिन सक्रिय की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “06.03.2026 को शाम 06:00 बजे के बाद मिले रिप्रेजेंटेशन पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए चैलेंज पर विचार नहीं किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि, सेव किया गया क्वेश्चन पेपर सिर्फ पर्सनल इस्तेमाल और सेल्फ-एनालिसिस के लिए होगा। ऊपर बताई गई टाइम लिमिट के बाद टेंटेटिव आंसर की/ रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं होंगी। एसएससी एमटीएस हलवलदार 2025 परीक्षा 4 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एसएससी एमटीएस हवलदार फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट एसएससी एमटीएस आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एसएससी ने एमटीएस हवलदार परीक्षा 2025 के लिए कुल 7,948 रिक्तियां (संशोधित) घोषित की हैं। इस भर्ती के तहत 6,810 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और 1,138 पद हवलदार (CBIC और CBN में) के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
परीक्षार्थी एसएससी एमटीएस हवलदार आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: