Trusted Source Image

DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी, टेक्नीशियन ए परीक्षा तिथि घोषित

Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 05:08 PM IST | 1 min read

डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती के तहत पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय शामिल होंगे।

उम्मीदवार मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह में अपने शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह में अपने शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (सेप्टम) के लिए सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन ए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी, टेक्नीशियन ए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड (सीबीटी) में 23 मार्च, 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।

डीआरडीओ की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित शहर सूचना पर्ची शीघ्र ही डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध होगा। आवेदकों को उनके पंजीकृत ईमेल/मोबाइल पर भी संदेश प्राप्त होगा।

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तकनीकी कैडर के अंतर्गत वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के 561 पदों और तकनीशियन-ए (टेक-ए) के 203 पदों पर भर्ती की जानी है।

Also read Yuva Sangam Phase 5: शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम फेज 5 के लिए पंजीकरण शुरू

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. टियर 1 सीबीटी
  2. टियर 2 सीबीटी
  3. स्किल/ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो)
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications