Kendriya Vidyalaya in MP: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 3 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
Abhay Pratap Singh | June 20, 2025 | 05:54 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश में नए केंद्रीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा 1 से 5 तक, प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन के साथ शुरू किए जाएंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कटनी, बालाघाट और सिवनी जिलों में 3 नए केंद्रीय विद्यालय (KV) खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एमपी के तीन जिलों में 1-1 केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “उक्त केंद्रीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान शुरू में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) संचालित होगा। इसके बाद कक्षाओं में वृद्धि होगी। विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भूमि हस्तांतरण एवं अस्थाई भवन से संबंधित सभी कार्य पूरे होने के बाद 30 दिनों के भीतर होगी।”
भारत सरकार द्वारा साल 2024 में देशभर में कुल 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलना का फैसला लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 11 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी मिली थी, जिसके तहत तीन नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा रहे हैं।
Three New Kendriya Vidyalaya schools in MP: नए केंद्रीय विद्यालयों का पता
नीचे दी गई सारणी में केंद्रीय विद्यालयों का पता जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | केंद्रीय विद्यालय का नाम | शैक्षिक सत्र 2025-26 में निम्न स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय संचालित किया जाएगा |
|---|---|---|
| 1 | केंद्रीय विद्यालय झिंझरी, जिला कटनी, मध्य प्रदेश |
केंद्रीय विद्यालय झिंझरी, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, (पुराना भवन), नगर निगम के पास, मिशन चौक कटनी, जिला कटनी, मध्य प्रदेश
पिन कोड - 483501 |
| 2 |
केंद्रीय विद्यालय तिरोडी, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश
|
केंद्रीय विद्यालय तिरोडी, वार्ड क्रमांक - 15, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुराना भवन, ग्राम तिरोडी, तहसील तिरोडी, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश
पिन कोड - 481449 |
| 3 |
केंद्रीय विद्यालय बरघाट, जिला सिवनी, मध्य प्रदेश
|
केंद्रीय विद्यालय बरघाट, उत्कृष्ट विद्यालय कैंपस, वार्ड क्रमांक - 11, मूंडापार, बरघाट, जिला सिवनी, मध्य प्रदेश
पिन कोड - 480667 |
भारत सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों, अस्थायी आबादी और देश के दूरदराज और अविकसित स्थानों में रहने वाले लोगों सहित अन्य लोगों के बच्चों के लिए ‘केंद्रीय विद्यालय’ की स्थापना की गई। 8वीं कक्षा तक के लड़कों, 12वीं कक्षा तक की लड़कियों और एससी/एसटी के छात्रों और के. वि. सं. कर्मचारियों के बच्चों के लिए कोई ट्यूशन शुल्क नहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी