Symbiosis Entrance Result 2025: एसईटी, एसआईटीईईई स्कोरकार्ड set-test.org पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2025 | 02:07 PM IST | 1 min read
एसईटी 2025 और एसआईटीईईई 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन पोर्टल पर एसईटी/ एसआईटीईईई आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी ने सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा 2025 (SET 2025) और सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 (SITEEE 2025) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सिम्बायोसिसि प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट set-test.org के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसईटी 2025 और एसआईटीईईई 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन पोर्टल पर एसईटी/ एसआईटीईईई आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सेट 2025 स्कोरकार्ड और SITEEE 2025 स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, पंजीकरण संख्या, सेक्शनवाइज अंक, अभ्यर्थी का समग्र स्कोर और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों की SET/ SITEEE परीक्षा सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के कारण 11 मई 2025 को आयोजित नहीं की गई थी और इसे पुनर्निर्धारित किया गया है, कृपया ध्यान दें कि इन उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड की घोषणा उनके SET/SITEEE के आयोजित होने के बाद की जाएगी।”
SET 2025 या SITEEE 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मूल्यांकन के अगले राउंड में भाग लेना होगा, जिसमें पर्सनल इंटरैक्शन, रिटन एबिलिटी टेस्ट और काउंसलिंग एवं सीट अलॉटमेंट शामिल है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एसआईयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
SET, SITEEE 2025 Scorecard: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसईटी, एसआईटीईईई स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सिम्बायोसिस की ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘SET, SITEEE 2025 स्कोरकार्ड’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना स्कोरकार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, “SET/SITEEE अब 4 जून 2025 (बुधवार) के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। नए परीक्षा शहर और केंद्र के बारे में जानकारी अपडेट किए गए एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। संशोधित एडमिट कार्ड set-test.org पर उपलब्ध होने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल