SLS Pune 2024: सिम्बायोसिस लॉ स्कूल ने तीन वर्षीय एलएलबी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची की जारी
Abhay Pratap Singh | May 28, 2024 | 07:24 AM IST | 1 min read
एसएलएस पुणे तीन वर्षीय एलएलबी मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे (SLS Pune) ने तीन वर्षीय एलएलबी प्रवेश 2024 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। सिम्बायोसिस ऑल इंडिया एडमिशन टेस्ट 2024 (एआईएटी 2024) में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट symlaw.ac.in पर जाकर पहली मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
एसएलएस पुणे तीन वर्षीय एलएलबी मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएलएस एआईएटी 2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) 19 मई से 20 मई तक आयोजित किया गया था।
काउंसलिंग के पहले चरण में चयनित कैंडिडेट को 3 जून तक प्रवेश लेना होगा। शेड्यूल के अनुसार, दूसरी मेरिट सूची 10 जून को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय अपने 3 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में 60 सीटें भरेगा। सिम्बायोसिसि लॉ स्कूल एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read SLAT 2024 Result: सिम्बायोसिस सेट,स्लैट,एसआईटीईईई रिजल्ट set-test.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज ले जाना होगा। प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रतिवर्ष शैक्षणिक शुल्क 3,00,000 रुपये है, उन्हें 20 हजार रुपये रिफंडेबल शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
SLS Pune LLB Merit List: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार 3 वर्षीय एलएलबी में प्रवेश के लिए एसएलएस एआईएटी पहली मेरिट सूची 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएलएस पुणे की आधिकारिक वेबसाइट symlaw.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “3-वर्षीय बीए एलएलबी प्रथम मेरिट सूची डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, आपको अभ्यर्थी लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- लॉगिन विंडो में कैंडिडेट लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- दर्ज किए गए क्रेडेंशियल को सबमिट करें।
- सिम्बायोसिस 3-वर्षीय एलएलबी प्रथम मेरिट सूची प्रदर्शित होगी।
- योग्यता की स्थिति की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’