बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। हालांकि, प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।
Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 02:07 PM IST
नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) कल यानी 16 जुलाई से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम डे गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, चूंकि परीक्षा अलग अलग दिनों पर है, इसलिए एडमिट कार्ड भी अलग अलग दिनों पर जारी किए जा रहे हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। हालांकि, प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।
16 जुलाई 2025 (बुधवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
20 जुलाई 2025 (रविवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
23 जुलाई 2025 (बुधवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
27 जुलाई 2025 (रविवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
30 जुलाई 2025 (बुधवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
03 अगस्त 2025 (रविवार) | एकल पाली | 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
16 जुलाई 2025 | 9 जुलाई 2025 |
20 जुलाई 2025 | 13 जुलाई 2025 |
23 जुलाई 2025 | 16 जुलाई 2025 |
27 जुलाई 2025 | 20 जुलाई 2025 |
30 जुलाई 2025 | 23 जुलाई 2025 |
3 अगस्त 2025 | 27 जुलाई 2025 |
बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।