SWAYAM July Exam City 2026: स्वयं जुलाई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 8 दिसंबर से
Abhay Pratap Singh | November 20, 2026 | 06:28 PM IST | 2 mins read
स्वयं जुलाई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है। पंजीकृत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर 20 नवंबर से स्वयं जुलाई 2026 सिटी स्लिप जांच सकते हैं।
स्वयं जुलाई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपने शहर की जानकारी देख सकते हैं। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जुलाई 2026 सेमेस्टर के लिए स्वयं परीक्षाएं 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। एनटीए 900 कोर्स के लिए हाइब्रिड (सीबीटी और पेन एंड पेपर) मोड में स्वयं एग्जाम कराता है। क्वेश्चन पेपर इंग्लिश में होंगे। हालांकि, लैंग्वेज सब्जेक्ट अपनी भाषा में होगा।
Also read CGBSE Time Table 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th-12th डेटशीट cgbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “कोर्स कोड: imb26_mg250 के लिए परीक्षा की तिथियां उचित समय पर बता दी जाएंगी।” परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्वयं जुलाई 2026 एडमिट कार्ड के उसमें उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि किसी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000/011-6922770 पर संपर्क कर सकता है या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SWAYAM July 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
- फिर, स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर एडवांस सिटी इंटीमेशन पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्वयं जुलाई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांचें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र