Swayam January Admit Card 2026: स्वयं जनवरी सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/swayam पर जारी
Santosh Kumar | June 12, 2026 | 06:53 PM IST | 1 min read
एनटीए ने पहले ही सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 जून को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। स्वयं जनवरी सेमेस्टर एडमिट कार्ड प्रोविजनल तौर पर जारी किया गया है और उम्मीदवारों को पात्रता की शर्तें पूरी करनी होंगी।
स्वयं परीक्षा अलग-अलग यूनिवर्सिटी, इग्नू, सीईसी, एनआईटीटीटीआर और दूसरे संस्थानों द्वारा ऑफर किए जाने वाले ऑनलाइन कोर्स के लिए होगी। इस सेमेस्टर में हज़ारों छात्र अलग-अलग विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे।
एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट, समय, सेंटर का नाम और दूसरे निर्देश शामिल है। एनटीए ने पहले ही सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, कृपया हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क करें।
अगली खबर
]NEET Retest 2026: नीट परीक्षा अवधि बढ़ी, अब उम्मीदवारों को मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट, एनटीए ने की बदलाव की घोषणा
मई 2026 में हुई मूल परीक्षा के दौरान पेपर लीक विवाद के कारण रद्द की गई इस परीक्षा की नई तारीख 21 जून तय की गई है। उम्मीदवारों को पिछली परीक्षा की तुलना में इस दोबारा परीक्षा के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल